विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में लगाया 200वां छक्का
रॉयल चैलेंजर्स
बैंगलोर की तरफ से खेल रहे कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल करियर
में 200वां छक्का लगाकर एक अनोखी उपलब्धि हासिल की।
क्रिस गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ
अपने आईपीएल करियर का 200वां छक्का लगाया। गेल छक्के जड़ने के मामले में पहले से ही
नंबर वन थे लेकिन अब उन्होंने इस मामले में दोहरा शतक लगाकर पहाड़ को और ऊंचा कर
दिया है। उनके इस आंकड़े तक पहुंचना किसी और खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होने वाला
क्योंकि इस मामले में उनके पीछे जो खिलाड़ी दूसरे नंबर पर है उसके नाम 134 छक्के
ही हैं। वो खिलाड़ी हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना।
आईपीएल इतिहास में छक्के जड़ने के मामले में शीर्ष
5 खिलाड़ी इस प्रकार हैं-
1. क्रिस गेल (बैंगलोर)- 70 मैचों में 200
छक्के।
2. सुरेश रैना (चेन्नई)- 117 मैचों में 134
छक्के।
3. रोहित शर्मा (मुंबई)- 114 मैचों में 130
छक्के।
4. यूसुफ पठान (केकेआर)- 108 मैचों में 116
छक्के।
5. एमएस धोनी (चेन्नई)- 114 मैचों में 115
छक्के।
No comments:
Post a Comment