Saturday, August 14, 2010

विभिन्न खेल मैदानों के माप


खेलकूद की महत्ता प्राय: सभी विद्वानों ने स्वीकार की है। दैनिक जीवन में खेलकूद का अति विशिष्ट स्थान है। खेलकूद से अंतरराष्ट्रीय अवबोध का विकास होता है।मानव जीवन में खेल से आत्मनियंत्रण की भावना का विकास होता है। विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए मैदान की संरचना व माप महत्वपूर्ण होते हैं। कुछ खेलों के मैदानों के माप व खेलों में प्रयुक्त हाने उपकरणों के विवरण निम्नलिखित हैं-

फुटबाल-
फुटबाल के खेल के मैदान की लंबाई 100 मीटर × 64 मीटर से लेकर 110 मीटर तथा 75 मीटर तक होती है।
फुटबाल के गोल पोस्ट की ऊंचाई 8 फीट(2.44 मीटर) तथा चौड़ाई 24.66 फीट(7.32 मीटर) होती है।
फुटबाल के गेंद की परिधि 27 इंच से लेकर 28 इंच तक होती है, सेंटीमीटर में इसकी परिधि 68.5 सेमी. से लेकर 71 सेमी.तक होती है।
फुटबाल के फूले भाग का वायुमण्डलीय दबाव-0.6-1.1(60-100 ग्राम प्रति सेमी) सागरतटीय होता है।

हॉकी-
हॉकी के खेल के मैदान की माप 100 गज × 60 गज तथा मीटर में 91.40 मीटर तथा चौड़ाई 54.24 मीटर होती है।
हॉकी के गोल पोस्ट की ऊंचाई 7 फीट(2.13 मीटर) तथा चौड़ाई 4 गज (3.66 मीटर) होती है।
हॉकी बाल का वजन 5.5 औंस (156 ग्राम) से लेकर 5.75 औंस (163 ग्राम)तक होता है।
हॉकी गेंद की परिधि 8.81 इंच (22.4 सेमी.) से लेकर 9.25 (23.5 सेमी.) इंच तक होती है, सेंटीमीटर में इसकी परिधि 68.5 सेमी. से लेकर 71 सेमी.तक होती है।
हॉकी स्टीक का कुल भार 28 औंस से अधिक और 12 औंस से कम नहीं होना चाहिए।

वॉलीबाल-
वॉलीबाल के मैदान की लंबाई 18 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर होती है।
बाल की परिधि 66 सेमी. होती है। बाल का भार 270 ग्राम होता है।
पुरुषों के लिए नैट की लंबाई 9.50 मीटर, चौड़ाई 1 मीटर व ऊंचाई 2.43 मीटर होती है।
महिलाओं के लिए नैट की लंबाई 9.5 मीटर, चौड़ाई 1 मीटर व ऊंचाई 2.24 मीटर होती है।

कबड्डी-
भारतीय कबड्डी संघ द्वारा निर्धारित कबड्डी के खेल के मैदान की लंबाई 13 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होती है।

खो-खो-
खो-खो के खेल के लिए मैदान की लंबाई 34 मीटर व चौड़ाई 10 मीटर होती है।
मुक्केबाजी-
मुक्केबाजी रिंग की माप 3.66 वर्गमीटर से लेकर 6.10 वर्गमीटर तक होती है।


बैडमिंटन-
एकल स्पर्धा के लिए बैडमिंटन के कोर्ट की लंबाई 5.18 मीटर और चौड़ाई 13.40 मीटर होती है।
युगल स्पर्धा के लिए कोर्ट की लंबाई 6.10 मीटर और चौड़ाई 13.40 मीटर होती है।
नैट की जमीन से ऊंचाई 1.59 मीटर होती है।
शटल का भार 4.73 से 5.50 ग्राम तक होता है।

लॉन टेनिस-
लॉन टेनिस के कोर्ट की लंबाई 23.77 मीटर और चौड़ाई 8.23 मीटर होती है।
टेनिस बाल का व्यास 6.35 सेमी.से लेकर 6.67 सेमी.तक होता है।
टेनिस बाल का भार 56.7 ग्राम से लेकर 58.5 ग्राम तक होता है।
गेंद का रंग सफेद या पीला होता है।
नेट की ऊंचाई 3.6 फीट होती है।

टेबल टेनिस-
टेबल टेनिस के मेज की लंबाई 275 सेंटीमीटर, चौड़ाई 152.5 सेंटीमीटर, व ऊंचाई 76 सेंटीमीटर होती है।
बाल का व्यास 37.2 मिमी.से लेकर 38.4 मिमी.तक होता है।
बाल का भार 2.40 ग्राम से लेकर 2.53 ग्राम तक होता है।

No comments:

Post a Comment