लाहौर। पाकिस्तान भारत को हमेशा नीचा दिखने की फ़िराक में लगा रहता है फिर वो चाहे राजनीति हो या खेल का मैदान। 19 वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के हाथों 7-4 से करारी शिकस्त झेलने के बाद अपने आपको बचाते हुए पाकिस्तान ने हार का ठीकरा भारतीय दर्शकों पर ही फोड़ दिया। अब पाकिस्तानियों को कौन समझाए कि खेल में प्रदर्शन अहम् होता हैं न कि दोषारोपण। भारतीय टीम जब पाकिस्तान में होती है तो उनपर भी दर्शक हुटिंग करते हैं भारतीय टीम तो कभी इस बात का रोना नहीं रोती।
खैर पाकिस्तानियों ने अपने देश में खेलप्रेमियों के गुस्से से बचने के लिए भारतीय दर्शकों को ही हथियार बना लिया है।
पाकिस्तानी हॉकी टीम के कप्तान जीशान अशरफ ने कहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान उनकी टीम को भारतीय दर्शकों के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है। नवंबर, 2008 के मुंबई हमले के बाद से भारतीय दर्शक पाकिस्तानी टीम के साथ उग्रता से पेश आते रहे हैं। खेलों के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों से अपशब्द भी कहे, जिसका असर हमारे प्रदर्शन पर भी पड़ा।
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) के सचिव आसिफ बाजवा ने भी भारतीयों पर आरोप लगते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल के दौरान कठोर अपशब्दों का सामना करना पड़ा। भारतीय दर्शकों ने उनकी बेइज्जती भी की। मुंबई हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति भारतीय दर्शकों का रवैया बदला है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने विश्वकप और राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान खिलाफ जीत दर्ज की थी। राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तानी टीम छठे स्थान पर थी।

No comments:
Post a Comment